Blog
Branches of biology

Branches of biology

thumbnail

जीव विज्ञान की उपशाखाएं

  • सामान्यतः विज्ञान शब्द प्रत्येक "सुव्यवस्थित एवं क्रमबद्ध ज्ञान या अनुभव" के लिए प्रयुक्त होता है। इसे मुख्यतः दो भागों-प्रकृति विज्ञान (Natural Science) तथा सामाजिक विज्ञान (Social Science) में विभाजित किया जा सकता है। 
  • प्रकृति विज्ञान दो प्रमुख शाखाओं - फिजिकल साइंस (Physical Science) तथा लाइफ या बायोलॉजिकल साइंस (Life or Biological Science) में विभाजित होता है, जो पुन: कई शाखाओं व उपशाखाओं में विभाजित होता है।
  • लैमार्क तथा ट्रैविरेनस नामक वैज्ञानिकों ने सर्वप्रथम जीव विज्ञान (Biology) शब्द का प्रयोग किया था।

जीव विज्ञान की शाखाएं एवं उपशाखाएं

जूलॉजी (Zoology) - विभिन्न प्रकार के जंतुओं का विस्तृत अध्ययन

बॉटनी (Botany) - विभिन्न प्रकार के पादपों व उनके क्रियाकलापों का अध्ययन

पैलियोबॉयोलॉजी/जीवाश्मिकी (Palaeobiology/Palaeontology) - जीवों (जंतु एवं पादप) के जीवाश्मों का अध्ययन

पैलियोबॉटनी (Palaeobotany) - पादप जीवाश्मों का अध्ययन

इकोलॉजी (Ecology) - सजीवों पर उनके चारों ओर के पर्यावरण के प्रभाव का अध्ययन

जेनेटिक्स (Genetics) - जीवों के आनुवंशिक लक्षणों तथा इनकी वंशागति का अध्ययन

फिजियोलॉजी (Physiology ) - शरीर के विभिन्न भागों के कार्य तथा कार्य विधियों का अध्ययन

पैडोलॉजी (Pedology) - मृदा, मृदा निर्माण, मृदा के प्रकार इत्यादि का अध्ययन

जेरोंटोलॉजी (Gerontology ) - मनुष्य में वृद्धावस्था एवं काल प्रभावन के सामाजिक, संज्ञानात्मक, मनोवैज्ञानिक तथा जैविक पहलुओं का अध्ययन

इथोलॉजी (Ethology ) - मानव सहित सभी जंतुओं के व्यवहार का अध्ययन

बायोनिक्स (Bionics) - जैविक जगत के गुणों, सिद्धांतों के प्रयोग द्वारा आधुनिक उपकरणों व अभियांत्रिकी तंत्रों का निर्माण करना

बायोनोमिक्स (Bionomics) - जीवधारियों का उनके वातावरण के साथ संबंध का अध्ययन

मायोलॉजी (Myology ) - मनुष्य की पेशियों का अध्ययन

मैमेलॉजी (Mammalogy ) - स्तनधारी जंतुओं का अध्ययन

बायोनोमी (Bionomy ) - जीवन के नियमों से संबंधित अध्ययन

बायोमेट्री (Biometry ) - गणित एवं सांख्यिकी की तकनीकों द्वारा जीव विज्ञान का अध्ययन

फ्रेनोलॉजी (Phrenology ) - मस्तिष्क के विभिन्न भागों की क्रियाशीलता तथा विक्षिप्तता का अध्ययन

एंथोलॉजी (Anthology ) - फूलों का अध्ययन

एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology) - घास से संबंधित अध्ययन

पैलीनोलॉजी (Palynology ) - विभिन्न प्रकार के परागकणों का अध्ययन

आंकोलॉजी (Oncology) - कैंसर व संबंधित ट्यूमर का अध्ययन

टेरैटोलॉजी (Teratology) - शारीरिक विकास में आने वाली असमानताओं का अध्ययन

कॉन्ड्रोलॉजी (Chondrology ) - उपास्थि से संबंधित अध्ययन

ऑस्टियोलॉजी (Osteology ) - अस्थियों का अध्ययन

सेरोलॉजी (Serology ) - रुधिर सीरम का वैज्ञानिक अध्ययन

हीमैटोलॉजी (Haematology) - रुधिर का अध्ययन

न्यूरोलॉजी (Neurology ) - तंत्रिका तंत्र से संबंधित अध्ययन

लीथोट्रिप्सी (Lithotripsy) - एक चिकित्सकीय प्रक्रिया, जिसमें किरणों की सहायता से गुर्दे, पित्ताशय, मूत्राशय की थैली में स्थित पथरी को तोड़कर मरीज का इलाज किया जाता है।

पैथोलॉजी (Pathology ) - रोगों की प्रकृति, लक्षणों व कारकों का अध्ययन

पैरासिटोलॉजी (Parasitology ) - परजीवी जीवों का अध्ययन

वाइरोलॉजी (Virology ) - विषाणुओं (वायरस ) का अध्ययन

बैक्टिरियोलॉजी (Bacteriology ) - जीवाणुओं का अध्ययन

एंटोमोलॉजी (Entomology ) - कीटों का अध्ययन

मिरमेकोलॉजी (Myrmecology ) - चींटियों का अध्ययन

मैलेकोलॉजी (Malacology ) - मोलस्का और इनके खोलों का अध्ययन

इक्थियोलॉजी (Ichthyology ) - मत्स्य की संरचना, कार्यिकी इत्यादि का अध्ययन

सर्पेटोलॉजी (Serpentology ) - सर्पों का अध्ययन

हर्पेटोलॉजी (Herpetology ) - उभयचरों तथा सरीसृपों का अध्ययन

आर्निथोलॉजी (Ornithology ) - पक्षियों का अध्ययन

डर्मेटोलॉजी (Dermatology) - त्वचा तथा इसके रोगों का अध्ययन

ट्रोफोलॉजी ( Trophology ) - पोषण एवं पोषण विधियों का अध्ययन

टेटोलॉजी (Tetology) - उपार्जित लक्षणों का अध्ययन

यहाँ दी गई शाखाएं और उपशाखाएं जीव विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों को प्रदर्शित करती हैं। यह शाखाएं और उपशाखाएं जीव जगत के विभिन्न विधाओं और विज्ञानों का अध्ययन करती हैं। इन विभाजनों के माध्यम से, जीव विज्ञान विशेषज्ञ जीवन के विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझने और उनके अध्ययन को निरंतर विकसित करने में सक्षम होते हैं।

हमारे NEET फ्री मॉक टेस्ट एटेम्पट करें: https://hunarindia.org.in/testdetail/neet-neet-nta

हमारे NEET पैकेज को सब्सक्राइब करें: https://hunarindia.org.in/competitive-curriculum/medical

  • share:

Please rotate your device

We don't support landscape mode yet. Please go back to Portrait mode for the best experience.